भाजपा भगवानपुर नगर मंडल की स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन

 

 

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी भगवानपुर नगर मंडल की बैठक स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर के निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष  राजकुमार कसाना के होटल पर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के रुड़की जिला अध्यक्ष  शोभाराम प्रजापति  ने नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को किस प्रकार विजई बना जाए इस विषय पर सभी पदाधिकारी में एक नई उमंग का संचार किया भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है

 नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जाए और नगर पंचायत की कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए 

इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  सतविंदर प्रधान  दोनों मंडल अध्यक्ष  योगेंद्र सैनी  एवं  मनोज चौधरी जी विधानसभा प्रत्याशी रहे मास्टर  सतपाल  दोनों मंडल के प्रभारी एवं जिला मंत्री  मधुप त्यागी  एवं  सतीश सैनी उपभोक्ता सहकारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल , डॉक्टर  राजेश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,सुशील पेंगोवाल , सुरेंद्र वर्मा , अजय गोयल ,राजकुमार कसाना , रचित अग्रवाल , सुमंत शर्मा , आशीष धीमान  नगर मंडल के दोनों महामंत्री आशीष कुमार शर्मा एवं वैभव अग्रवाल , शमशाद अहमद  आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।