अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,आध्यात्मिक जागृति-आद्दि व्याद्दि का उपचार

 

 

रूडकी,21जून 2024, संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में स्थापित संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखों में प्रातः 6:00 बजे से स्थानीय प्रशिक्षको  के निर्देशन द्वारा योग दिवस का उत्साह पूर्ण आयोजन किया गया जिसका हिस्सा रुड़की ब्रांच के सभी भाई बहनों ने भी उत्साह पूर्वक किया । संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय महिला सशक्तिकरण के लिए योग दिया गया है। जो निःसंदेह आज के समय की मांग है। संत निरंकारी मिशन समय-समय पर महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर उन्हें सक्षम बनाने में प्रयासरत है, जिसमें मुख्यतः सिलाई एवं कढ़ाई सेंटर ,ब्यूटीशियन कोर्स, ट्यूशन सेंटर आदि प्रमुख है।


योग भारत की एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा आध्यात्मिक, शारीरिक ,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में संतुलित किया जाता है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भी अपने विचारों में स्वस्थ मन सहज जीवन अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए यही समझाया है कि हमें अपने शरीर का निरंकार प्रभु की अमोलक देन समझते हुए उसे स्वस्थ एवं सेहतमंद बनाए रखना है।