हाजी और काज़ी विकास की परिभाषा से दूर मंगलोर में इस बार खिलेगा कमल का फूल- सुशील राठी

 

 

रुड़की। आपको बता दे की मंगलौर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर नजर आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाजी और काज़ी जो लंबे समय से मंगलौर में विधायक बनते आ रहे हैं। वह विकास की परिभाषा से बहुत दूर है,और इस बार मंगलोर में कमल खिलेगा और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना एक अच्छे प्रत्याशी और व्यक्ति है। और मगलोर के अंदर विकास का कार्य बखूबी करेंगे उन्होंने बताया कि इस बार मंगलौर में कमल का फूल खिलेगा और एक ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी| वहीं पर विधानसभा मंगलौर की सम्मानित क्षेत्र की जनता से अपील की और कहां आने वाली 10 जुलाई को कमल के सामने वाला बटन दबाकर करतार सिंह भडाना को भारी मतों से विजय बनाएं, करतार सिंह भड़ाना की आपकी अपनी कामयाबी होगी।