मंगलौर में भाजपा प्रत्याशी करतारसिंह भड़ाना के पक्ष में मंगलोर विधानसभा के व्यापारियों से मतदान करने की अपील की, प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा

 

 

रुड़की । व्यापारी संपर्क अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास मित्तल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रमोद गोयल  एवं अन्य कार्यकर्ता साथ रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने मंगलोर विधानसभा के व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठा पर पहुंचकर मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना  के पक्ष में मतदान करने के लिए व्यापारियों से अपील की उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में कार्यरत है। जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाने में मंगलौर विधानसभा के व्यापारियों को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी सबके विकास की ओर कार्य करती है। वह जात-पात में विश्वास नहीं करती उसी का परिणाम है की तीसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगों के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनाई भारतीय जनता पार्टी संविधान के दायरे में रहकर कार्य करती है।

 वह स्वयं और अपने कार्यकर्ताओं को संविधान को सम्मान देने की बात करती है। मंगलोर विधानसभा में बहुत सी समस्याएं व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है। शौचालय की व्यवस्था, सड़कों की व्यवस्था, पुलिया की व्यवस्था,अतिक्रमण की व्यवस्था आदि इन सभी समस्याओं का हल केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है। जब भारतीय जनता पार्टी का ही प्रत्याशी मंगलौर उपचुनाव में विधानसभा में जीत कर जाएंगे तो वह उन  समस्याएं का सही तरीके से हल करा पाएंगे।
मंगलोर विधानसभा में अभी तक जितने भी प्रत्याशी जीते हैं,उन्होंने केवल झूठे वादे किए हैं और वह वादे पूरे नहीं किया अब मंगलोर विधानसभा के मतदाताओं के पास सही समय है अपनी समस्याओं को हल करने का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाकर वह डबल इंजन की सरकार से मंगलौर का विकास कर सकते हैं।