हरित क्रांति के जनक प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हमारे प्रेरणा स्रोत-राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी


 रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि. की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई जिस का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से 1 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक संगठन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया तथा सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि हरित क्रांति के जनक लोकप्रिय एवं देश को खाद्यान्न के रूप में आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाने वाले लाल बहादुर शास्त्री सर्वमान्य नेता हैं और हमारे प्रेरणा स्रोत है इसलिए संगठन का सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर सन 2024 गांधी जयंती व शास्त्री जयंती तक चलाया जाएगा और गांधी जयंती , शास्त्री जयंती को समर्पित किया जाएगा l तथा संगठन का प्रत्येक कार्य जनता को समर्पित है। 

सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि संगठन का जो भी सदस्य या पदाधिकारी 25 व्यक्तियों को सदस्यता  लेने के लिए प्रेरित करेगा और सदस्य बनाएंगे ,वह संगठन का सक्रिय सदस्य माना जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ वसीम, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट विपिन मित्तल ,प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कंबोज ,जिला अध्यक्ष जिला हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी ,जिला महामंत्री अनुज गुप्ता ,महानगर रुड़की अध्यक्ष किरणपाल सैनी ,महानगर रुड़की महामंत्री सतीश पाल ,जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, धीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय परभारी सत्येंद्र कुमार , पशुधन प्रभारी डॉ रजनीश सैनी ,मोहम्मद सलीम ,जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे l