शिक्षक दिवस पर पूर्व मंत्री प्रणव सिंह चैंपियन ने डॉ. प्रवीण नायडू को किया सम्मानित

 

 

रुड़की। शिक्षक दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति महाविद्यालय खानपुर लक्सर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह के मुख्य अतिथि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन रहे अति विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय सामान से सम्मानित डॉ.प्रवीण नायडू पूर्व मंत्री ने डॉक्टर नायडू का सम्मान समारोह में स्वागत किया तथा उनकी उपलब्धियां के लिए, उन्हें शुभकामनाएं भी दी, मंत्री ने कहा कि डॉ.नायडू का राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सम्मान जनक प्रदर्शन,न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि हमारे प्रदेश और देश के लिए भी सम्मान व की बात है। ऐसे वयक्तित्व से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए ऐसे वयक्ति ही समाज को आगे लेकर जाते है। मुख्य अतिथि ने समानता पर आधारित शिक्षा पर जोर दिया तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्र को प्रेरित किया और डॉक्टर नायडू को आगामी 28 सितंबर 2024 को अमेरिकन विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए भी शुभकामनाएं दी

 कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षक की महता रहा डॉ.नायडू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को,अपने जीवन संघर्ष और उपलब्धियां के बारे में बताएं तथा छात्र छात्राओं को उद्देश्य परक शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया,तथा  छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली आगामी समस्याओं से वह चुनौतियों से लड़ने के लिए भी प्रेरित किया डॉ.नायडू ने कहा की शिक्षक और छात्र के बीच विनम्रता सबसे बड़ा साधन है जिसका वर्तमान समय में लोप हो रहा है। अपनी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षक और छात्र छात्रों के मध्य उत्पन्न होने वाले विश्वास के रिश्तों को जन्म देना होगा जब भी हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। कार्यक्रम में तुगलपुर खानपुर के प्रधान श्याम लाल उपस्थित रहे।