
झबरेड़ा। केंटीन संचालक ने कुछ लोगों पर गल्ले से हजारों की नगदी छीनने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दो नामजद सहित व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मंगलौर थाना कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार आसफनगर गोदावरी होटल के पिछे वाली रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका स्थित है। ठेके की बराबर की दुकान में सरकारी केंटीन खुली हुईं है। केंटिन संचालक संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की रात को कुछ युवक केंटीन पर आए और गल्ले में से नगदी निकालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर गाली ग्लोच कर मारपीट शुरु कर दी।

इस दौरान 20 हजार की नगदी उन्होेंने जबरन निकाल ली। घटना की जानकारी मंगलौर पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके पर आता देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित संजीव कुमार ने बताया है कि दो आरोपी आसफनगर के रहने वाले है जबकि कुछ अन्य युवको को वह पहचान नही पाया है। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।एसएसआई धर्मेन्द्र राठी ने बताता है कि मामले की जांच की जा रही है।