भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का  लंढौरा रंगमहल में हुआ जोरदार स्वागत,कुंवर प्रणव सिंह  चैंपियन ने  सांसद को  तलवार और चांदी का मुकुट किया भेंट

 

लंढौरा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया वही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी देश के प्रधानमंत्री के  जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया। खानपुर  के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के महल में भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  74 वें जन्मदिन के मौके पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  रंग महल में केक  काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना  की।कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी द्वारा सांसद त्रिवेंद्र  सिंह रावत को चांदी का मुकुट और एक तलवार भेंट किया गया।इस मौके पर  भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है।उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं उनका  भारत विकसित देश का सपना जल्द पूरा होगा आज देश की जनता ने लोकसभा चुनाव  में विपक्ष को करारा जवाब दिया जबकि  मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद है।भाजपा सांसद ने कहा की केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी वर्गो के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है महिलाओं को आरक्षण देने से लेकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया है।

 उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार भी कई रोजगार परक योजनाएं चला रही है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की  नगर निकाय  चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।इस मौके पर निवर्तमान विधायक एव कार्यक्रम आयोजक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन  ने कहा की भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का लंढौरा रंग महल में स्वागत किया गया है।आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है जिसे बड़े हर्षोऊल्लास के साथ मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री का सपना है की यह देश आर्थिक रूप से समृद्ध और एक विकसित भारत बने उन्हें पूरा विश्वाश है की जल्द ही भारत देश सोने की चिड़िया कहलाएगा।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने विदेशों में भी अपनी ताकत का अहसास कराया है आज भारत पहले से अधिक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है।उन्होंने कहा की खानपुर विधानसभा की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर  नई नजीर पेश की है।क्षेत्र की जनता आज भी विकास का इंतजार कर रही है जिसे त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरा करेंगे।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,पूर्व चेयरमैन चौधरी मांगेराम, भाजपा नेता वीरेंद्र सैनी,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु,रवि राणा,बबलू राणा,अशोक राणा, भूरा ठेकेदार, राव रिसालत , अफजल मलिक , पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रलाहद, डॉ पूजा,पूर्व मंत्री सुशील चौहान,किरण सिंह, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता मनोज नायक ने किया।