मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रूडकी मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के योग विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित हुआ

 

 

रुड़की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति उप-कुलपति डाॅ. सत्येन्द्र मित्तल ने समापन सत्र पर देश के कई राज्यो से आये हुए छात्र छात्राओ को उनके 10 दिवसीय कार्यशाला के सफलता पूर्व सम्पन्न होने पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन मे योग का बडा महत्व है। उन्होने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था गुरूकुलो के अन्तर्गत होती थी जहा पर योग को प्राथमिक एवं महत्वपूर्ण विषय के रूप मे पढाया जाता था। योग विद्या ना  सिर्फ हमारे शरीर को लचीलापन प्रदान करती है बल्कि हमारे मन और मस्तिष्क मे भी सकारात्मक उर्जा का संचार करती है। जो व्यक्ति के विकास को निरंतर गतिमान बनाये रखती है।


कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रूडकी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करो हमे अपने जन्म दिन पर वृक्ष अवश्य लगाये। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी आव्हान किया है कि एक पेड माॅ के नाम अवश्य लगाये
पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के फिजियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डाॅ. संगीता सिंह ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग, पतंजलि विश्व विधालय, ने छात्रों को संबोधित करते हुए  'स्वस्थ एवं पोषण, के ऊपर एक बहुत ही  रूचिकर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रकृति ने हमे ऐसी वस्तुए प्रदान की है जो कि हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने मैं सहायक होती है..


उन्होंने शरीर के अंगों के जैसे दिखने वाले खाद्य पदार्थों को उन के पोषकता के आधार पर जानकारी दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे उत्तम स्वस्थ के लिए अब मोबाइल उपवास भी रखना चाहिए। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से योग विभागाध्यक्ष डाॅ. भानू जोशी ने आये हुए सभी अतिथियो का स्वागत किया तथा योग विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग कार्यशाला के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंध निदेशक डाॅ.योगेश सिंघल ने कालेज मे योग विभागाध्यक्ष डाॅ. भानू जोशी तथा उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया जिन्होने लगातार 10 दिनो तक सुबह के सत्र मे सभी छात्र छात्राओ को योग क्रियाऐ कराई तथा कई विश्वविद्यालयो से योग विभाग के विषय विषेशज्ञो के द्वारा दो सत्रो मे उद्बोधन दिया तथा प्रोजेक्टर द्वारा बारीकी से समझाया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. मनीषा सिंघल ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं योग के प्रशिक्षण के माध्यम से हम अपने परिवार को ही नही बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ सुन्दर जीवन प्रदान कर सकते है। भाजपा जिला महामन्त्री प्रवीण सिन्धु एवं अरविंद गौतम ने भी योग विधार्थीयो को योग के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे डाॅ. अजय कंसल, विशाल गोयल, अमित प्रजापति, मास्टर कर्म सिंह मोहित कुमार नजमा जय कुंवर आदि ने भी संबोधित किया।