किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते वन दारोगा को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

उत्तराखंड: बकरी पालन के किए मिलने वाले विभागीय अनुदान के एवज में किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते वन दारोगा को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घंटो पूछताछ के बाद टीम आरोपी वन दारोगा को अपने साथ ले गई। 


                          फाइल फ़ोटो

दरअसल शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई थी, जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो को मुर्गी, बकरी पालन आदि कार्यो के लिए विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी।

                            फाइल फ़ोटो

शिकायतकर्ता ने बकरी पालन के लिए आवेदन किया जिसके एवज में 50000 रुपये अनुदान विभाग ने उसके खाते में जमा कर दिये थे, वन दारोगा हंस राज पंत शिकायतकर्ता से इस सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने और विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई। 

                              फाइल फ़ोटो

शिकायत का संज्ञान लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून ने गोपनीय जाँच की यो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दारोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की है।


                           फाइल फ़ोटो

----------------------------------------
भ्र्ष्टाचार के खिलाफ उठाए आवाज.....
सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 व Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन ने आमजन से अपील की है।